Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

झाइयां हटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies For Skin Pigmentation In Hindi

खूबूसूरत त्वचा की चाहत हर किसी को होती है। वहीं, आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और प्रदूषण के कारण लोग अपनी त्वचा की देखभाल नहीं कर पाते। इससे त्वचा संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। इन्हीं में से एक है पिगमेंटेशन यानी चेहरे पर झाइयां।

पिगमेंटेशन का सामना कर रहीं महिलाओं के मन में यही सवाल चलता है कि चेहरे की झाइयां कैसे दूर करें? इसके लिए महिलाएं कई तरीके अपनाती रहती हैं। इनमें से कुछ तरीके फायदा पहुंचाते हैं, तो कुछ बेअसर साबित होते हैं। यही कारण होता है कि इन झाइयों को छुपाने के लिए उन्हें मेकअप का सहारा लेना पड़ता है, जो स्थाई इलाज नहीं है। अगर आप स्टाइलक्रेज के इस लेख को पड़ेंगे, तो चेहरे की झाइयां कैसे हटाएं जैसे सवाल आपको तंग नहीं करेंगे। इस लेख में हम आपको चेहरे की झाइयां हटाने के उपाय बताएंगे।

सबसे पहले तो हम यह जानते हैं कि झाइयां किसे कहते हैं।

चेहरे की झाइयां क्या हैं – What Is Skin Pigmentation in Hindi

त्वचा पर पड़ जाने वाले काले धब्बों को झाइयां कहते हैं। इसे हाइपरपिगमेंटेशन भी कहा जाता है। ये निशान बड़े या छोटे कैसे भी हो सकते हैं। हालांकि, ये हानिकारक नहीं हैं, लेकिन किसी मेडिकल समस्या के लक्षण हो सकते हैं। ये आपकी त्वचा के खराब और अस्वस्थ दिखने का कारण बन सकते हैं।

आपको बता दें कि मेलानोसाइट्स नामक सेल के चलते त्वचा का रंग बनता है। मोलानोसाइट्स के कारण मेलानिन पैदा होते हैं, जिससे त्वचा को अपना अलग रंग मिलता है। वहीं, जब मेलानोसाइट्स क्षतिग्रस्थ, अस्वस्थ हो जाते हैं, तो ज्यादा मात्रा में मेलानिन निकलने लगता है और त्वचा काली पड़ने लगती है।

हाइपरपिगमेंटेशन के कारण – Causes of Hyperpigmentation in Hindi

हाइपरपिगमेंटेशन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे :

  • धूप में ज्यादा रहना
  • त्वचा का क्षतिग्रस्त होना
  • हार्मोनल बदलाव
  • ठीक से बाल न हटना
  • आनुवंशिक
  • किसी चीज से एलर्जी

हालांकि, चेहरे पर झाइयां होने के और भी कारण हो सकते हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि आप झाइयां का इलाज घरेलू उपाय अपनाकर कर सकते हैं। आगे हम झाइयां हटाने के घरेलू उपाय बता रहे हैं :

झाइयां हटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies For Skin Pigmentation In Hindi

1. कच्चा आलू

Raw potato

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • एक कच्चा आलू
  • कुछ बूंद पानी

तैयारी का समय :

दो मिनट

लगाए रखने का समय :

10 मिनट

विधि :

  • एक धुला व साफ-सुथरा आलू लें और उसे आधा काट लें।
  • आलू के कटे हुए हिस्से पर कुछ बूंद पानी की डालें।
  • अब इस आलू को सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर रगड़ें।
  • फिर 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

आप एक महीने तक अपने चेहरे पर दिन में तीन से चार बार आलू रगड़ें। झाइयां हटाने के उपाय में ये तरीका काफी प्रचलित है।

यह कैसे फायदा करता है?

ऐसा माना जाता है कि झाइंयों व काले धब्बों जैसे निशानों पर आलू काफी प्रभावशाली काम करता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इसमें कैटकोलेस एंजाइम होता है, जो मेलानोसाइट्स को नियंत्रित करते हैं (1)।

2. नींबू

Lemon

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • एक नींबू
  • एक चम्मच शहद

तैयारी का समय :

दो मिनट

लगाए रखने का समय :

15 मिनट

विधि :

  • नींबू को काटकर एक कटोरी में उसका रस निकाल लें।
  • फिर नींबू में शहद मिलाएं।
  • इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा छोड़ दें।
  • फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

जब तक असर नजर न आए, तब तक इसे दिन में दो बार लगाएं।

यह कैसे फायदा करता है?

नींबू के रस में ब्लीचिंग के प्राकृतिक गुण होते हैं और शहद मॉइस्चराइजर का काम करता है। ये गुण झाइयों का इलाज कर सकते हैं। आपको बता दें कि नींबू में विटामिन-सी होता है और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों के प्रभाव से बचाते हैं (2)।

3. नींबू का रस और हल्दी पाउडर

Lemon juice and turmeric powder

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • एक चम्मच नींबू का रस
  • एक चम्मच हल्दी पाउडर

लगने वाला समय :

दो मिनट

लगाए रखने का समय :

15 मिनट

विधि :

  • एक कटोरी में सभी सामग्रियां मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब अपना चेहरा साफ करके इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें।
  • इसे 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
  • फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

झाइयां हटाने के तरीके को आप रोज रात को सोने से पहले दोहराएं।

यह कैसे फायदा करता है?

आमतौर पर भारतीय घरों में हल्दी का इस्तेमाल एक फेसपैक के रूप में किया जाता है, क्योंकि यह धब्बों को दूर करते हुए त्वचा को चमक प्रदान करता है (3)। यह आपकी त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखने में भी मदद करता है। झाइयां हटाने का यह तरीका वाकई में काफी कारगर साबित होता है।

4. सेब का सिरका

Apple vinegar

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • एक चम्मच सेब का सिरका
  • दो चम्मच पानी

तैयारी का समय :

दो मिनट

लगाए रखने का समय :

पांच मिनट

विधि :

  • सेब के सिरके को पानी में मिला लें।
  • फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे चेहरे पर पांच मिनट तक लगा छोड़ दें।
  • इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

आप असर दिखने तक इसे रोजाना अपने चेहरे पर लगाएं।

यह कैसे फायदा करता है?

सेब के सिरके में मौजूद एस्ट्रिंजेंट गुण त्वचा की प्राकृतिक रंगत को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन भी होता है, जो मुक्त कणों की वजह से खराब हुई त्वचा को ठीक करने में मदद करता है (4)। सेब के सिरके को प्राकृतिक रूप से त्वचा को कोमल और उज्ज्वल बनाने के लिए जाना जाता है (5)।

5. लाल प्याज

Red onion

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • एक ताजा लाल प्याज

तैयारी में लगने वाला समय

2-5 मिनट

लगाए रखने का समय

10 मिनट

विधि :

  • प्याज को टुकड़ों में काट लें।
  • अब प्याज के टुकड़े को झाइयों वाले भाग पर रगड़ें।
  • इसके बाद 10 मिनट तक चेहरा ऐसे ही रहने दें और फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।
  • आप चाहें तो प्याज को घिसकर उसका रस निकालकर चेहरे पर लगा सकते हैं।

ऐसा कब-कब करें?

असर दिखने तक आप रोजाना दो बार अपने चेहरे पर प्याज लगाएं।

यह कैसे फायदा करता है?

प्याज में विटामिन-सी व एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो पिगमेंटेशन दूर करने में मदद करते हैं (6), (7)।

6. एलोवेरा

Aloe vera

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • दो चम्मच एलोवीरा
  • आधा चम्मच शहद

तैयारी में लगने वाला समय :

10 मिनट

लगाए रखने का समय :

20 मिनट

विधि :

  • एक कटोरी में शहद और एलोवेरा जेल मिलाएं और 10 मिनट तक रख दें।
  • 10 मिनट बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

दो सप्ताह तक दिन में तीन बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

यह कैसे फायदा करता है?

एलोवेरा त्वचा के प्राकृतिक पीएच स्तर और तेल के स्तर को नुकसान पहुंचाए बिना त्वचा को साफ करता है (8)। यह त्वचा के काले धब्बे हटाता है और सूर्य की पराबैंगनी किरणों से रक्षा करता है (9), (10)।

7. खीरा

Cucumber

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • एक चम्मच खीरे का रस
  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच नींबू का रस

तैयारी में लगने वाला समय :

दो मिनट

लगाए रखने का समय :

10 मिनट

विधि :

  • एक बाउल में सभी चीजें मिलाकर मिश्रण बना लें।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।
  • इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

दिन में दो बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

यह कैसे फायदा करता है?

खीरे को त्वचा को जवां बनाए रखने और रंग में सुधार करने के लिए जाना जाता है (11)। इसके अलावा, इसे झाइयों और धब्बे दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

8. संतरा

Orange

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • एक संतरे का छिलका
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • एक चम्मच दूध
  • एक चम्मच शहद

तैयारी का समय :

तीन से चार दिन + दो मिनट

लगाए रखने का समय :

20 मिनट

विधि :

  • संतरे के छिलके को तब तक धूप में रखें, जब तक वो अच्छी तरह सूख न जाए।
  • सूखने के बाद इसे पीसकर पाउडर बना लें।
  • इस पाउडर में अन्य सामग्रियां डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगा छोड़ दें।
  • फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।

टिप : आप बहुत सारे संतरे के छिलकों को एक साथ सुखा लें, ताकि दोबारा इस्तेमाल करने के लिए आपको तीन-चार दिन तक इंतजार न करना पड़े।

ऐसा कब-कब करें?

सप्ताह में तीन से चार बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

यह कैसे फायदा करता है?

संतरे के छिलके में सिट्रिक एसिड होता है, जो मेलेनिन को कम करता है और झाइयों से राहत दिलाने में मदद करता है (12)।

9. बादाम

Almond

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • पांच से छह बादाम
  • एक चम्मच शहद
  • कुछ बूंद नींबू का रस
  • आध चम्मच दूध (वैकल्पिक)

तैयारी में लगने वाला समय :

रात भर + पांच मिनट

लगाए रखने का समय :

रात भर

विधि :

  • एक रात पहले बादाम को पानी में भिगोकर रख दें।
  • अगली सुबह बादाम के छिलके हटाएं और इन्हें पीसकर महीन पेस्ट बना लें। आप पेस्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा-सा पानी भी मिला सकते हैं।
  • फिर बाकी बची हुई चीजें इसमें मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे अपने चेहरे पर रात भर लगा रहने दें।
  • फिर सुबह उठकर ठंडे पानी से मुंह धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

दो सप्ताह तक रोज रात को सोने से पहले इसे अपने चेहरे पर लगाएं। दो सप्ताह बाद इसे सप्ताह में दो बार लगाएं।

यह कैसे फायदा करता है?

बादाम में विटामिन-ई होता है, जिसे स्किन विटामिन भी कहा जाता है। यह विटामिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा की झाइयां हटाने में मदद करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है (13), (14)।

10. चंदन

Sandalwood

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • दो चम्मच चंदन पाउडर
  • दो चम्मच गुलाब जल

तैयारी में लगने वाला समय :

दो मिनट

लगाए रखने का समय :

30 मिनट

विधि :

  • दोनों सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को झाइयां प्रभावित भाग पर लगाएं।
  • इसे 30 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा छोड़ दें।
  • इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

इसे अपने चेहरे पर दिन में दो बार लगाएं।

यह कैसे फायदा करता है?

चंदन एक बेहतरीन रक्त शोधक है, जो पिगमेंटेशन दूर करने में मदद करता है। चूंकि, यह सूर्य की हानिकारक किरणों से भी बचाता है, इसलिए इसे सनस्क्रीन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है (15)।

11. टमाटर, ओटमील और योगर्ट मास्क

Tomatoes, oatmeal and yogurt masks

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • एक टमाटर का रस
  • दो चम्मच ओटमील
  • आधा चम्मच योगर्ट

तैयारी में लगने वाला समय :

दो मिनट

लगाए रखने का समय :

20 मिनट

विधि :

  • सभी सामग्रियों को एक कटोरी में मिला लें।
  • फिर इस मिश्रण को चेहरे की झाइयों वाले भाग पर लगाएं।
  • इसे अपने चेहरे पर 20 मिनट या सूखने तक लगा छोड़ दें।
  • फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

इसे दिन में एक बार अपने चेहरे पर लगाएं।

यह कैसे फायदा करता है?

टमाटर में ब्लीचिंग के प्राकृतिक गुण होते हैं और इससे बना फेस मास्क त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है (16)। वहीं, योगर्ट में लेक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा में कसावट लाता है और दाग-धब्बे कम करता है (17)। वहीं, ओटमील मृत त्वचा को हटाता है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है। इन तीनों का मिश्रण चेहरे की झाइयां हटाने का बेहतरीन उपाय है।

12. एवोकाडो

Avocados

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • एक पका हुआ एवोकाडो

तैयारी में लगने वाला समय :

दो मिनट

लगाए रखने का समय :

30 मिनट

विधि :

  • एवोकाडो के गूदे को अच्छी तरह मैश कर लें।
  • फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

एक महीने तक दिन में दो बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

यह कैसे फायदेमंद है?

एवोकाडो में विटामिन-सी और ओलिक एसिड होता है, जो झाइयों पर बेहतरीन तरीके से काम करता है। यह त्वचा को स्वस्थ रखता है और इसे अंदर से पोषण देता है (18)।

सावधानी : आपको बता दें कि एवोकाडो में लैटेक्स एंजाइम होते हैं, जो किसी-किसी की त्वचा पर एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इसलिए, इसे चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट (थोड़ा-सा हाथ पर लगाकर जांच लेना) कर लेना चाहिए।

13. केला

banana

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • आधा केला
  • ¼ चम्मच शहद
  • एक चम्मच दूध

तैयारी में लगने वाला समय :

पांच मिनट

लगाए रखने का समय :

30 मिनट

विधि :

  • केले को अच्छी तरह से मैश करके इसमें शहद और दूध मिलाएं।
  • इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर एक महीन मिश्रण बना लें।
  • फिर इस मिश्रण को झाइयों वाले भाग पर लगाएं।
  • इसे अपने चेहरे पर 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

आप सप्ताह में दो बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं। आपको तीन सप्ताह में ही असर दिखने लगेगा।

यह कैसे फायदा करता है?

केला प्राकृतिक रूप से मृत त्वचा को हटाने का काम करता है, जिससे झाइयां कम होती हैं। इसमें विटामिन-के या पोटैशियम होता है, जो त्वचा को पोषण देकर स्वस्थ बनाते हैं।

14. पपीता

papaya

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • दो चम्मच पपीते का गूदा
  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच दूध

तैयारी में लगने वाला समय :

दो मिनट

लगाए रखने का समय :

30 मिनट

विधि :

  • सभी सामग्रियों को मिलाकर एक महीन मिश्रण बना लें।
  • इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

इसे दिन में दो बार अपने चेहरे पर लगाएं।

यह कैसे काम करता है?

पपीते में पपाइन एंजाइम होता है, जिसमें प्राकृतिक रूप से मृत त्वचा को हटाने के गुण होते हैं। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाएं बनने में मदद करता है, जिससे पिगमेंटेशन कम होने लगता है (19)।

15. तेल

oil

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • एक चम्मच तेल (आप जैतून का तेल, नारियल तेल, अरंडी का तेल, नीम का तेल या जोजोबा ऑयल को चुन सकते हैं। आप चाहें तो इन सभी तेल को मिलाकर मिश्रण बना सकते हैं।)
  • तौलिया

तैयारी में लगने वाला समय :

दो मिनट

लगाए रखने का समय :

30 मिनट

विधि :

  • अपने चेहरे को धोकर तौलिये से पोछ लें।
  • फिर तेल से अपने चेहरे की मालिश करें।
  • कुछ मिनट तक मालिश करने के बाद तेल को चेहरे पर 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर चेहरे को धो लें और सुखा लें।

ऐसा कब-कब करें?

आप रोज तेल से अपने चेहरे की मालिश करें।

यह कैसे फायदा करता है?

जैतून का तेल : जैतून का तेल एक बेहतरीन कंडीशनर होता है, जो त्वचा को मॉइस्चराइज कर इसे स्वस्थ बनाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, तो मृत त्वचा को दूर कर चेहरे को जवां बनाते हैं।

नारियल का तेल : नारियल के तेल में त्वचा की गहराई तक जाकर पोषण देने के गुण होते हैं। इससे त्वचा को ठीक होने में मदद मिलती है। वहीं, यह तेल त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाने में भी मदद करता है।
अरंडी का तेल : अरंडी के तेल का इस्तेमाल आमतौर पर दाग, काले धब्बे और हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने के लिए किया जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इस तेल में फैटी एसिड और प्रोटीन के गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा को ठीक करते हैं और इसे पोषक तत्व देते हैं।
नीम का तेल : नीम का तेल मेलेनिन के उत्पादन को धीमा करने में मदद करता है। यह आपके मेलानोसाइट्स को शांत करता है और आपकी त्वचा के प्राकृतिक रंग को सामने लाता है।
जोजोबा का तेल : अगर आपकी त्वचा तैलीय है, जिस कारण झाइयां होती हैं, तो जोजोबा का तेल आपके लिए ही है। यह तेल त्वचा पर तेल की मात्रा को संतुलित करता है।

16. मसूर की दाल

Masur lentils

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • एक चम्मच लाल मसूर की दाल
  • तीन चम्मच दूध
  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच नींबू का रस

तैयारी में लगने वाला समय :

रात भर + पांच मिनट

लगाए रखने का समय :

15 मिनट

विधि :

  • दाल को दूध में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें।
  • सुबह इसे पीस लें और अन्य सामग्रियां इसमें मिला लें।
  • इसे पीसकर एक महीन पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर झाइयों वाले हिस्से पर लगाएं।
  • इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगा छोड़ दें।
  • फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

इसे सप्ताह में दो बार अपने चेहरे पर लगाएं।

यह कैसे फायदा करता है?

यह दाल प्रोटीन से भरपूर होती है और त्वचा से मृत कोशिकाओं को दूर करने में मदद करती है। इसके अलावा, यह त्वचा को पोषण देकर इसे स्वस्थ बनाती है और झाइयां दूर करती है।

17. योगर्ट

Yogurt

Shutterstock

इसके लिए आपको चाहिए :

  • एक चम्मच सादा योगर्ट

तैयारी में लगने वाला समय :

दो मिनट

लगाए रखने का समय :

20 मिनट

विधि :

  • एक चम्मच फुल फैट योगर्ट लें।
  • इसे झाइयों वाले भाग पर लगाएं।
  • 20 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
  • फिर गुनगुने पानी से मुंह धो लें।

ऐसा कब-कब करें?

आप इसे सप्ताह में एक बार अपने चेहरे पर लगाएं।

यह कैसे काम करता है?

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो आपकी त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। साथ ही धीरे-धीरे आपके मेलानोसाइट्स को कम करता है। यह हाइपरपिगमेंटेशन को कम करते हुए आपकी त्वचा के टेक्सचर को बेहतर बनाने में मदद करता है।

हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने के टिप्स – Tips For Reducing Hyperpigmentation In Hindi

18. सूरज की पहुंच से दूर रहें

Stay away from the sun

Shutterstock

सूरज अक्सर हाइपरपिगमेंटेशन को और बढ़ा सकता है और मेलनोसाइट्स के स्तर को बढ़ाता है। हाइपरपिगमेंटेशन एक आम समस्या है, जिसे ठीक होने में समय लगता है। इसलिए, अपनी त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाएं और एसपीएफ 30 वाली सनस्क्रीन लगाएं।

19. स्वस्थ खानपान लें

Get healthy food

Shutterstock

आपकी त्वचा पर आपका खान-पान काफी प्रभाव डालता है। इसलिए, अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। इसके लिए आप पालक, धनिया पत्ता और विटामिन-ए युक्त चीजें जरूर खाएं। यह आपकी त्वचा के लिए काफी लाभदायक हैं। इसके अलावा, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और फल खाएं। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है और शरीर से टॉक्सिन दूर करता है।

20. साफ-सफाई है जरूरी

Cleanliness is necessary

Shutterstock

आप कितने भी घरेलू नुस्खें अपना लें, अगर साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा गया, तो इसका कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए, आप त्वचा को छूने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह धोएं। बहुत तेज गर्म पानी से न नहाएं। इसकी बजाये आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। अपनी त्वचा की नियमित रूप से देखभाल करें। त्वचा को सप्ताह में दो बार एक्सफोलिएट (मृत कोशिकाओं को हटाना) जरूर करें।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि चेहरे की झाइयां आत्मविश्वास को कम करती हैं। ऐसे में अगर आप ऊपर बताए गए झाइयां कम करने के घरेलू नुस्खे अपनाएंगे, तो कुछ ही समय में इस समस्या से छुटकारा मिलेगा और त्वचा बेदाग o खूबसूरत नजर जाएगी। अगर आपको पिगमेंटेशन की समस्या है, तो इन नुस्खों को जरूर अपनाएं। हम उम्मीद करते हैं कि आपको चेहरे की झाइयां कैसे दूर करें का जवाब इस लेख में मिल गया होगा। इसके अलावा, अगर आप कोई और नुस्खा अपनाते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमारे साथ जरूर शेयर करें।

संबंधित आलेख

The post झाइयां हटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies For Skin Pigmentation In Hindi appeared first on STYLECRAZE.

Yorum Gönder

0 Yorumlar